हाल में वैज्ञानिकों ने त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखने का फार्मूला खोज निकाला है।
न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने टायरॉन नामक एंटीऑक्सीडेंट की खोज की है जो त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों के नुकसान से बचाता है और लंसे समय तक जवां दिखने में मददगार है।
पढ़ें - जवानी में बूढ़ा बनाने वाली इन 7 गलतियों को इस साल न दोहराएं
शोधकर्तां का मानना है कि यूवी रेडिएशन से त्वचा की कोशिकाएं नष्ट होती हैं। इस तत्व से कोशिकाओं को न सिर्फ नष्ट होने से रोका जा सकता है बल्कि यह त्वचा में कोलाजन को बचाता है जो त्वचा को लचीला बनाता है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि सब्जियों और कॉस्मेटिक में इसकी मौजूदगी से अल्ट्रावॉयलेट किरणों से 100 प्रतिशत बचाव संभव है।
यह शोध द फैसब जर्नल में प्रकाशित हुआ है।