लंबे कद वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। हाल में हुए एक शोध की मानें तो जो लोग लंबे कद के होते हैं उनके आईक्यू का स्तर अपेक्षाकृत अधिक होता है।
पढ़ें - औरतों से कहीं अधिक मर्दों को है यह रिस्क
ईडनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मानव शरीर के एक ऐसे जीन की खोज की है जिसका संबंध लंबाई और आईक्यू से है। शोधकर्ताओं ने इस जीन के आधार पर यह दावा किया है।
'द स्कॉट्समेन' में प्रकाशित इस शोध में प्रतिभागियों पर पांच साल तक परीक्षण किया गया है, जिसमें उनकी याददाश्त, भाषा, रिएक्शन वा आईक्यू का परीक्षण किया गया।
ईडनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता रिकार्डो मेरियोनी के अनुसार, ''हमने पाया कि कद के साथ-साथ हमारे आईक्यू का भी संबंध है जसि वजह से लंबे कद के लोग अधिक स्मार्ट होते हैं। हालांकि वजह पर अभी और अध्ययन बाकी है।''
यह शोध बिहेवियर जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।