फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है आलू केला पकौड़ी, जानिए रेसिपी

Sat, 24 Oct 2020 06:01 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नवरात्रि के पावन दिनों की शुरुआत हो गई है। देशभर में 24 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्रि की धूम रहेगी। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है और व्रत भी किए जाते हैं। आप व्रत के दौरान आलू केला पकौड़ी का सेवन कर सकते हैं। आलू केला पकौड़ी स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आलू केला पकौड़ी बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए आलू केला पकौड़ी बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आलू केला पकौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
  • उबले हुए कच्चे केले 
  • उबले हुए आलू
  • कूट्टू का आटा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया 
  • भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
  • तलने के लिए तेल या घी
  • सेंधा नमक
अगली स्लाइड्स में जानिए केले के पकौड़ा बनाने की रेसिपी...
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्टेप 1
  • आपने सबसे पहले केलों को अच्छी तरह से मैश कर लेना है। इसमें कूट्टू का आटा और सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद आलुओं को भी अच्छी तरह से मैश कर लें और बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया, मूंगफली और सेंधा नमक मिला लें।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 2
  • अब आपने आलुओं के मिश्रण के छोटे- छोटे गोले बनाने हैं। आलुओं के मिश्रण के छोटे- छोटे गोले बनाने के बाद इन गोलों को आटे वाले मिश्रण में डुबों दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
स्टेप 3
  • इसके बाद एक कढ़ाई में घी डाल लें और जब घी गर्म हो जाए तो इसमें बनाए हुए मिश्रण के गोले डाल दें। आपने इनको सुनहरा होने तक तलना है। इन आसान स्टेप्स में आपकी स्वादिष्ट आलू केले की पकौड़ी बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें