फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 वजहें जो वजन घटाने की हर कोशिश करती हैं नाकाम

Wed, 22 May 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए आप जम कर कसरत करते हैं, अपनी पसंदीदा डिश को देखकर ही मन मार लेते हैं और तरह-तरह के नुस्खे अपनाने से बाज नहीं आते, फिर भी वजन है की घटा ही नहीं। अक्सर वजन घटाने की चाह रखने वाले लोगों के साथ ये समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन


अगर आप भी वजन घटाने की कोशिशों के बावजूद भी नाकाम होते जा रहे हैं तो इसकी वजह आपकी ये सात गलतियां हो सकती हैं।

1. डाइटिंग के नाम पर खाना छोड़ रहे हैं
वेट लॉस के लिए डाइटिंग के नशे में कई बार लोग हेल्दी और संतुलित डाटि लेने के बजाय खाना छोड़ना ही शुरू कर देते हैं। कभी दोपरहर में नहीं खाया तो कभी रात में नहीं खाया।

इससे शरीर के मेटाबॉलिज्म पर गलत असर तो पड़ता ही है, साथ ही कमजोरी और दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। और डाइटिंग छोड़ने के बाद आप दोगुनी रफ्तार से फैटी चीजें खाते हैं। फिर डाइटिंग का फायदा ही क्या।
विज्ञापन


2. बहुत अधिक कसरत
वजन घटाने के लिए कसरत बहुत जरूरी है लेकिन अलग-अलग शरीर की अपनी-अपनी सीमाएं होती हैं। आवश्यकता से अधिक कसरत आपको स्ट्रेस दे सकती है जिससे मोटापा कम होने के बजाय बढ़ भी सकता है।

अमेरिकम एकैडमी ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने अपने अध्ययन के आधार पर वजन घटाने के लिए रोज 30 मिनट तक सामान्य कसरत या हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सर्साइज को सेहतमंद बताया है।

3. बहुत अधिक नमक का सेवन
डाइटिंग और परहेज के नाम पर आप बहुत मीठी चीजें नहीं लेते क्योंकि उनमें कैलोरी अधिक होती हैं, तो आप उसकी भरपाई बहुत अधिक नमकीन चीजों से कर लेते हैं। पॉपकॉर्न, चिप्स, नमकीन मूंगफली और स्नैक्स में मौजूद सोडियम आपकी भूख को शांत करने के बजाय खाने की इच्छा और अधिक बढ़ाता है।

4. वीकेंड पर ब्रेक
हम यह नहीं कहते कि कसरत और डाइटिंग में आप इतने मशगूल हो जाएं कि वजन घटाने के चक्कर में आपकी जिंदगी ही बोझिल हो जाए, लेकिन वीकेंड पर ब्रेक के चक्कर में कहीं आप डाइट और अपने शेड्यूल के साथ लापरवाहियां तो नहीं बरत रहे। हफ्ते भर की मेहनत पर पानी फेरने के लिए दो दिन भी काफी हैं।

5. टीवी के सामने बैठकर खाना।
रोज अगर आप खाना खाते वक्त टीवी देखते हैं तो आपकी डाइटिंग के साथ आप कब समझौता कर लेते हैं, खुद आप भी नहीं जान पाते हैं। कई शोधों में यह बात प्रमाणित हो चुकी है कि टीवी देखते हुआ खाना खाते वक्त हम अक्सर ज्यादा खा लेते हैं।

6. इंस्टैंट बदलाव की चाहत
वजन घटाना कोई एक दिन का खेल नहीं है फिर भी आप हर रोज अपना वेट चेक करते हैं, आइने में निहारते हैं कि टमी कितना कम हुआ या अपने करीबियों से पूछते हैं कि आपमें कुछ बदलाव दिख भी रहा है या नहीं।

इतनी हड़बड़ी कैसी। इससे कई बार आप खुद ही अपना मनोबल कमजोर कर लेते हैं और वेट लॉस के अपने रुटीन पर कायम नहीं रह पाते।

7. डाइट या लो फैट स्नैक्स का आंख मूंदकर सेवन
अगर आप यह सोचकर डाइट कोल्डड्रिंक पीते हैं कि इसमें कैलोरी नहीं है और इससे वजन नहीं बढ़ेगा तो आप गलत हैं। डाइट और लो फैट स्नैक्स में हो सकता है कैलोरी की मात्रा थोड़ी कम हो, लेकिन इनमें मौजूद सोडियम, शुगर आदि आपकी खाने की इच्छा और बढ़ाता है।     
विज्ञापन


अगर आप भी अपने वेट लॉस के रुटीन में ये गलतियां कर रहे हैं तो इन्हें सुधार लें, बदलाव आप खुद महसूस करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें