हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए सर्जरी करवाई लेकिन ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए सिर्फ यही एकमात्र रास्ता नहीं है। सेहतमंद जीवनशैली और सही खानपान भी आपको ब्रेस्ट कैंसर से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए आपकी डाइट में मौजूद ये सात चीजें बहुत मददगार हो सकती हैं।
ब्रोकली
ब्रेकली में सल्फोराफेन नामक तत्व होता है जो शरीर में ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।
अनार
अनार न सिर्फ शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है बल्कि ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से भी रोकने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोलीफेनॉल्स ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां, खासतौर पर पालक के साग में विटामिन बी और फाइबर जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होत हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन को कम करने में मदद करता हैं जिससे ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाएं नहीं पनपती हैं।
मछली
डाइट में मछली, खासतौर पर सैमन मछली का सेवन ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मददगार है। इसमें ओमेगा-3 एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
मशरूम
मशरूम में एल-अर्गोथाइयोनाइन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने नहीं देता और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है।
दलहन और बीन्स
महिलाओं के लिए दलहन और बीन्स को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है क्योंकि इसमें फोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं जो कैंसर से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं।
डेयरी उत्पाद
डाइट में दूध व अन्य डेयरी उत्पाद जरूर शामिल करें। इनमें कैल्शियम, आयरन और इतने अधिक पोषक तत्व होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को 19 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।