फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: डायबिटीज के मरीज भी खा सकेंगे ये मिठाई, बेहद आसान तरीके से बनाएं खास 'शुगर फ्री बर्फी'

Sun, 17 May 2020 02:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई खाने का मन हो तो हर कोई बाजार की ओर भागता है। लेकिन इस लॉकडाउन में तो मिठाईयों की दुकानें खुली नहीं है। ऐसे में मीठा खाने का मन हो तो क्या करें। घर पर बिना चीनी के स्वादिष्ट मिठाई के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता। लेकिन अगर आप डाइट पर हैं या घर में डायबिटीज के मरीज हैं तो आप काजू की बर्फी घर पर बना सकती हैं। बेहद आसान तरीके से बन जाने वाली ये मिठाई बिना चीनी के बनेगी और बेहद स्वादिष्ट होगी। तो आगे की स्लाइड में सीखिए बिना चीनी की टेस्टी काजू कतली बनाना, जिसका स्वाद हर किसी के मन को भाता है।

विज्ञापन


 

काजू कतली बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम काजू पिसा हुआ, साथ में अगर आप मीठा मिलाना चाहते हैं तो शुगर फ्री चीनी पांच से छह बड़े चम्मच, कुछ केसर के रेशे, पानी आवश्यकतानुसार।

 
विज्ञापन

- फोटो : instagram
बनाने की विधि
  • शुगर फ्री काजु कतली बनाने के लिए एक कड़ाही में पानी और शुगर फ्री चीनी के साथ केसर मिलाकर डाल दें। 
  • पानी को तब तक चलाएं जब तक केसर और शुगर फ्री चीनी घुल न जाए। आप चाहे तो महक के लिए इलायची भी डाल सकती हैं। 
  • मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें पिसा हुआ काजू डालें। ध्यान रहे कि काजू का पेस्ट डालते समय इसे करछी के सहारे से चलाते रहें। 
  • ध्यान रहे इनमें गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए। अब आंच को धीमा कर पकाएं। 
  • जब ये गाढ़ा हो जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। 
  • मिश्रण जब पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो एक थाली में घी लगाकर एक जैसा फैला दें। ताकि ये जम जाए।
  • जब ये अच्छे से जम जाए तो चाकू की सहायता से अपने मनचाहे आकार में काट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें