फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह घर पर बनाएं स्वादिष्ठ आम का छुंदा, सबको आएगा पसंद

Sat, 29 May 2021 08:58 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात में आम को कसकर शक्कर के साथ बनाए जाने वाले अचार को छुंदा कहते हैं। छुंदा स्वाद में बहुत अच्छा लगता है और इसे बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं है। 
विज्ञापन
सभी बड़े चाव से खाते हैं - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम का छुंदा एक गुजराती रेसिपी है जो कि स्वाद में बहुत ही लाजवाब लगती है। इसे रोटी-सब्जी के साथ जब खाओ तब मजा आ जाता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। बच्चे हो या बड़े आम का छुंदा सभी बड़े चाव से खाते हैं और सबसे बढ़िया बात तो यह है कि यदि इसे सही तरीके से स्टोर करके रखा जाए तो यह लगभग एक साल तक खराब नहीं होता है। आइए जानते हैं आम का छुंदा बनाने की विधि और सामग्री। 

सामाग्री-

छिले और कसे हुए आम- 2 कप

चीनी- 1 कप

नमक- 1 चम्मच

लाल मिर्च- 1 चम्मच

हल्दी- 1/4 चम्मच

जीरा पाउडर- आधा चम्मच

विधि-

विज्ञापन

आम का छुंदा बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए एक नॉन स्टिक पैन लें। उसमें कसा हुआ आम, नमक, चीनी और हल्दी डाल दें। जब तक चीनी पूरी तरह से मिल न जाए तबतक हिलाते रहें। मिश्रण में जब बुलबुले आ जाए तो उसे 8 मिनट तक या जबतक एक तार की चाशनी न बन जाए तबतक चलाएं। अब गैस को बंद कर दें और इसे एक बर्तन में ठंडा करने रख दें। ठंडे होने पर इसमें ऊपर से लाल मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं। 

विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें