लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन ढेरों औषधीय गुणों से भी भरपूर है। बेसन के पकवान खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं, साथ ही वो हमारे स्वास्थ्य को भी अच्छा करते हैं। आज हम आपको बेसन के कुछ ऐसे ही औषधीय गुणों के बारे में बताएंगे:
- ब्लड शुगर को करता है नियंत्रित
बेसन में ग्लाइसेमिक बहुत कम मात्रा में होता है। इसका उपयोग आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी सहायक हो सकता है। इसके लिए आपको गेहूं की जगह बेसन की रोटी बनाकर खानी चाहिए।
- दिल के रोगों को रखता है दूर
100 ग्राम बेसन में लगभग 11 ग्राम उच्च घुलनशील फाइबर होता है। इसके साथ ही बेसन में कोलेस्ट्राल बिल्कुल भी नहीं होता है। यह उच्च घुलनशील फाइबर दिल को लम्बे समय तक मजबूत रखने में काफी सहायक होता है।
शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। जिससे थकान, कमजोर व सांस लेने में दिक्कत होती है। बेसन में फाइबर, प्रोटीन के साथ साथ फोलेट व आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि खून की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।
बेसन में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, व ढेरों अन्य खनिज हड्डियों को ताकत प्रदान करते हैं। बेसन फास्फोरस का भी अच्छा स्रोत है जो कि कैल्शियम के साथ मिलकर हड्डियों के निर्माण में सहायक होता है।
बेसन में 25% विटामिन बी6 होता है, जो कि इम्युनिटी बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा बेसन मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन व अमीनो एसिड का एक बेहतरीन संतुलित मिश्रण होता है जो कि हमारी इम्युनिटी को काफी बेहतर करता है।
अगर आपके चेहरे या स्किन पर मुहांसे हैं तो बेसन आपकी काफी सहायता कर सकता है। बस एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी व 2 बड़े चम्मच दूध के मिलाकर चेहरे व स्किन पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे गर्म पानी से धुल लें। इससे आपको मुहांसो से छुटकारा मिलेगा व आपकी स्किन भी स्वस्थ होगी।
तो देखा आपने कैसे बेसन विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए आपको रोज अपने खाने में उच्च गुणवत्ता के बेसन का प्रयोग करना ही चाहिए। इससे खाने में स्वाद तो आएगा ही साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। अगर आप भी अच्छी गुणवत्ता का बेसन इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको राजधानी बेसन का उपयोग करना चाहिए। राजधानी बेसन पिछले कई सालों से अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।