सामग्री:
-एक बड़ी कटोरी टमाटर (बारीक कटा हुआ)
-तीन से चार करी पत्ता
-एक छोटा चम्मच बेसन
-एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-एक छोटा चम्मच राई
-नमक स्वादानुसार
-एक छोटा चम्मच चीनी
-दो छोटा चम्मच नींबू का रस
-एक बड़ा चम्मच घी
-पानी जरूरत के अनुसार
विधि:
-सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में लगभग दो कप पानी उबालने के लिए रखें ।
-पहला उबाल आते ही टमाटर डालकर 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें ।
-दूसरी ओर एक कटोरी में बेसन घोलकर रख लें ।
-अब टमाटर में करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं ।
-दोबारा मीडियम आंच में पहले वाले पैन में ही टमाटर का पेस्ट डालकर उबालें ।
-पहला उबाल आते ही बेसन का घोल, चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें ।
-तड़के के लिए एक मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में घी गरम करने के लिए रखें ।
-घी के गरम होते ही राई और जीरा डालकर भूनें ।
-राई और जीरे के चटकते ही टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें ।
-तैयार है मलाइदार टमाटर का सूप । हरी धनियापत्ती और सफेद तिल से गार्निश कर सर्व करें और मजे से पीएं।