फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे से छुटकारा दिला सकती है यह दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने की चाहत रखते हैं पर रोज घंटों कसरत करना आपके लिए मुश्किल है तो अब आप दवा से भी मोटापा घटा सकते हैं।
विज्ञापन


हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा तैयार की है जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे मोटापा घटाया जा सकता है।

शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्हे ऐसी दवा बनाने में सफलता मिली है जिससे शरीर में मौजूद बैड फैट्स को गुड फैट्स में तब्दील किया जा सकता है और बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसे काम करेगी दवा

बैड फैट्स यानी व्हाइट फैट्स सेल्स को इस दवा की मदद से ब्राउन फैट्स सेल्स में बदला जा सकता है। ब्राउन फैट सेल्स शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा और व्हाइट फैट सेल्स की खपत करती है।

उनका मानना है कि इस दवा की मदद से न केवल मोटापे पर लगाम लगाई जा सकती है बल्कि डायबिटीज टाइप 2 के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने इसे कसरत का विकल्प नहीं माना है। उनके अनुसार, कसरत के फायदे अपनी जगह हैं और यह दवा कसरत के साथ सप्लीमेंट के तौर पर देखी जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें