फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा घटा सकता है जिंदगी के 8 साल!

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर रूप से मोटापे से ग्रस्त होना आपके जीवन से आठ साल घटा सकता है और आपकी सेहत को दशकों तक ख़राब कर सकता है।
विज्ञापन


एक विश्लेषण के बाद सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि कम उम्र में मोटापे से ग्रस्त होना, सेहत और ज़िंदगी की अपेक्षाओं के लिए ज़्यादा हानिकारक होता है।

कनाडा स्थित मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय के विश्लेषकों के इस दल का कहना है हृदय रोग और टाइप-2 मधुमेह विकलांगता और मौत के प्रमुख कारण हैं।

प्रोफ़ेसर स्टीवन ग्रोवर कहते हैं कि जितना अधिक वज़न होगा और जितनी कम उम्र होगी, सेहत पर उतना ही अधिक असर पड़ेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार लोग मोटापे के परिणामों से अकसर 'अनजान' रहते हैं।

लेन्सेट डाइबिटीज़ एंड एन्डोक्रिनोलोजी की इस रिपोर्ट में 20 से 39 साल के ज़्यादा वज़न वाले लोगों के बीच तुलना की गई।
विज्ञापन

पुरुषों और महिलाओं पर मोटापे का प्रभाव

इसमें पता चला कि मोटापे की वजह से समान आयु वाले मर्द जहां अपनी ज़िंदगी के 8.4 साल खो देते हैं, वहीं महिलाएं 6.1 वर्ष ज़िंदगी खो देती हैं।

यदि 40 से 50 वर्ष के आयु वर्ग की बात करें, तो मोटापे के कारण पुरुषों के जीवन से 3.7 वर्ष कम हो जाते हैं और महिलाओं की ज़िंदगी के 5।3 वर्ष कम होते हैं।

अपने 60वें और 70वें दशक में जी रहे स्त्री-पुरुष मोटापे के कारण अपनी ज़िंदगी के केवल एक वर्ष ही नहीं गंवाते, बल्कि सात वर्ष तक ख़राब सेहत से भी परेशान रहते हैं।

इस निष्कर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन के चैरिटी हार्ट रिसर्च की जीवन शैली प्रबंधक बारबरा डिन्सडैल ने कहा कि ''हमें और कितनी चेतावनी की आवश्यकता है?''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें