फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज रोज की थकान, हो सकते हैं बड़े रोग

Tue, 02 Jul 2013 06:26 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी डाइट लेते हैं, पूरा आराम करते हैं, अच्छी नींद लेते हैं और बेहतर जीवन जीते हैं। फिर भी थोड़ा सा काम करने के बाद ही आप बहुत जल्दी थक जाते हैं या अक्सर थका-थका ही महसूस करते हैं। इसे सिर्फ आलस्य समझकर दरकिनार न करें क्योंकि यह आपके लिए कई रोगों का इशारा हो सकता है।
विज्ञापन

 
जानिए बहुत अधिक थकान किन-किन रोगों का लक्षण हो सकती है।
 
अनीमिया
आमतौर पर महिलाओं में अनीमिया की समस्या अधिक होती है। शरीर में रेड ब्लड सेल की कमी के कारण फेफड़ों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं होती हैं।
 
जिन महिलाओं में आयरन की कमी होती है उन्हें पीरिड्स के दौरान अक्सर अधिक फ्लो होता है और थकान की शिकायत रहती है। इसे अनीमिया का संकेत ही समझें। इस स्थिति में थोड़ी दूर चलने या सीढ़ी चढ़ने पर भी बहुत अधिक थकान, सिरदर्द, छाती में दर्द आदि दिक्कते होती हैं।
विज्ञापन

 
डायबिटीज टाइप 2
बहुत अधिक थकान होना डायबिटीज टाइप 2 का भी एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि टाइप 2 डायबिटीज के दौरान शरीर में ग्लूकोज का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो पाता है इस वजह से शरीर जल्दी ऊर्जा खो देता है और बार-बार थकीन होती है।
 
थकान के साथ बार-बार प्यास लगे, बार-बार पेशाब हो, वजन घटने लगे या देखने में दिक्कत हो तो यह डायबिटीज टाइप 2 का संकेत हो सकता है।
 
थाइरॉयड
थाइरॉयड के दौरान शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया तेज हो जाती है जिसकी वजह से खाना जल्दी पच जाता है और बार-बार थकान होती है। थकान के साथ मांसपेशियों में दर्द, वजन बढ़ना, पीरियड्स में दिक्कत आदि थाइरॉयड के संकेत हो सकते हैं।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें