फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुई लगवाते समय नहीं होगा दर्द!

Fri, 22 Aug 2014 12:35 PM IST
रूपायन/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या ब्लड टेस्ट यानी रक्त की जांच करवाने से बहुत डरते हैं? क्या इसका कारण सुई है? अगर हां, तो अब यह दर्द कम हो सकता है, क्योंकि हाल ही में एक ऐसी सुई लॉन्च हुई है, जो ब्लड टेस्ट को दर्द मुक्त बनाती है।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से लैस इस सुई का नाम है बटरफ्लाई नीडल। इस नीडल के जरिये रक्त का नमूना लेते समय दर्द नहीं होता है।

यह नीडल उन रोगियों के रक्त का नमूना लेने में विशेष तौर पर उपयोग किया जाता है, जिनसे दर्द जरा भी बर्दाश्त नहीं होता या जिनकी नसें बहुत पतली और सतही होती हैं, खासकर नवजात शिशु।

इसलिए बटरफ्लाई नीडल्स का इस्तेमाल नवजात शिशु से लेकर 70 वर्ष की आयु तक के बुजुर्ग के लिए आराम से किया जा सकता है।

एसआरएल डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. बी आर दास कहते हैं, `यह टेक्नोलॉजी उन लोगों के लिए है, जो अतिसंवेदनशील होते हैं और जिसे सुई से चोट लगने का जोखिम बना रहता है।’
विज्ञापन


जब इस सुई को नस में डाला जाता है, तो एक ’फ्लैश’ दिखती है, जो रक्त होता है। बटरफ्लाई नीडल का इस्तेमाल करने के लिए, इसके पंख पकड़कर उसे नस में घुसाया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें