फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेलपॉलिश का ये खतरा जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानती हैं अपने नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए आप जो नेल पॉलिश इस्तेमाल करती हैं वह कितनी खतरनाक हो सकती है? जी हां, दुनिया भर में प्रयोग किया जाने वाला यह पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट कई खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


अगर आप इसकी शौकीन हैं तो आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है। नेल पॉलिश इस्तेमाल करने वाला या इसकी खुशबू सूंघने वाला कोई भी व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। नेल पॉलिश में टॉलीन नाम का एक केमिकल होता है जिसे सूंघने से सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

टॉलीन है दिमाग का दुश्मन

नेल पॉलिश में मौजूद टॉलीन से होने वाली बीमारियों में सबसे बड़ा खतरा दिमागी क्षति का रहता है। बहुत अधिक टॉलीन सूंघ लेने से दिमाग के सेल मर जाते हैं। टॉनील का इस्तेमाल दीवारों और गाड़ियों को रंगने वाले पेंट में भी किया जाता है।

यही कारण है कि दीवारें और गाड़ियां रंगते वक्त लोग मास्क पहनते हैं। हालांकि लोग नेल पॉलिश को इस खतरे से जोड़ कर नहीं देखते क्योंकि उन्हें वह हानिकारक न लग कर काफी आकर्षक लगता है। लेकिन नेल पॉलिश भी उसी पेंट जितनी हानिकारक है। तो अगर आप रोजाना इसका प्रयोग करती हैं तो इसे लगाते वक्त मास्क पहनना एक अच्छा उपाय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें