फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी गाने के वीडियो देखते हैं तो पढ़ें यह खबर

Tue, 28 Jan 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप संगीत के शौकीन हैं और गाने वाले वीडियो देखना पसंद करते हैं तो आप इसका ऐसा फायदा जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध की मानें तो संगीत की मदद से युवाओं को कैंसर के उपचार में मदद मिल सकती है।

अमेरिकन कैंसर सोसायटी जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो संगीत की मदद से कैंसर के मरीज युवाओं का उपचार अधिक प्रभावी और तेजी से होता है।

शोधकर्ता डॉ. जॉन ई. हासे की टीम ने अपने शोध के दौरान कैंसर के 113 कम उम्र के मरीजों को दो समूहों में बांटकर म्यूजिक थेरेपी की मदद से उनका परीक्षण किया।

प्रतिभागियों के पहले समूहों को संगीत के तरह-तरह के वीडियो देखने के लिए दिए गए जबकि दूसरे समूह को संगीत सुनाया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि वीडियो देखने वाले प्रतिभागियों के उपचार में सकारात्मक परिणाम अधिक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्तां ने यह भी माना कि कीमोथेरेपी जैसी जटिल प्रक्रियाओं से गुजरने वाले वे युवा जो संगीत के वीडियो अधिक देखते हैं, अपने उपचार को लेकर भी अधिक सकारात्मक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें