फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी हालत में अधिक काटते हैं मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छर आपको सूंघकर काटते हैं लेकिन कब आपकी महक उन्हें अधिक आकर्षित करती है यह आप जरूर जानना चाहेंगे। हाल में हुए शोध की मानें तो मलेरिया के दौरान हमारे तन की दुर्गंध मच्छरों को सबसे अधिक आकर्षित करती है।
विज्ञापन


पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर यह दावा किया है।

Trending Videos

वजह कुछ ऐसी है

शोधकर्ताओं ने माना कि मलेरिया के दौरान शरीर में वे तत्व अधिक हो जाते हैं जिनपर मच्छर अधिक आकर्षित होते हैं।

शोध के दौरान मलेरिया संक्रमित चूहों पर परीक्षण किया गया और पाया गया कि मलेरिया के दौरान उनके रक्त में गमेटोसाइट्स की मात्रा बढ़ जाती है जो मच्छरों की प्रजनन कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है और इस वजह से मलेरिया के रोगी को मच्छर अधिक काटते हैं।

विज्ञापन

अधिक है खतरा

शोधकर्ता कोनसेलो डी मोरेस के अनुसार, ''हमने पाया कि संक्रमण के दौरान शरीर में ऐसे कई तत्व बढ़ जाते हैं जो मच्छरों को अधिक आकर्षित करते हैं। हालांकि इससे मच्छरों को फायदा नहीं मिलता पर वे इनकी वजह से शरीर की महक के प्रति आकर्षित अधिक होते हैं।''

यह शोध पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें