जो पुरुष अकेले रहते हैं, उनकी सेहत के लिए बड़ा खतरा हाल में हुए शोध में पता चला है।
स्वीडन के शलग्रेन्सका एकेडमी के शोध की मानें तो लंबे समय तक अकेले रहने वाले पुरुषों को समय से पहले मृत्यु यानी अकाल मृत्यु का खतरा अधिक होता है और अधिकतर मामले में इसकी वजह स्ट्रोक है।
शोधकर्ता पेट्रा रेडफोर्स के अनुसार, "हमने 1,090 स्ट्रोक के मरीजों पर लंबे समय तक अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है और पाया है कि अधिकतर पुरुषों की म-त्यु 70 साल की औसतन आयु के पहले हो जाती है।"