फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक जवानी बरकरार रखेगी यह दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप अपनी बढ़ती उम्र के साइड इफेक्ट रोकने और लंबे समय तक जवां रहने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा की खोज कर ली है, जो आपके दिल की समस्याओं को कंट्रोल करके आपकी बढ़ती हुई उम्र को थाम देगी।

स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट और मेयो क्लिनिक के वैज्ञानिकों ने इसे ′सेनोलाइटिक्स′ नाम दिया है। टीएसआरआई के प्रोफेसर पॉल रॉबिंस इसे एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उम्र से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए यह दवा रोगियों के लिए सुरक्षित होगी।

रिसर्च के मुताबिक ये दवा पुरानी होने वाली कोशिकाओं को उम्र बढ़ाने से रोक देती है, जिससे शरीर की नई कोशिकाएं ही एक्टिव रहती हैं और उम्र का बढ़ना रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वैज्ञानिकों के सामने कई सवाल थे कि किस तरह अन्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना पुरानी कोशिकाओं को खत्म किया जाए। इसलिए पहले इस दवा का प्रयोग एक चूहे पर किया गया, जिसमें वैज्ञानिकों को सफलता प्राप्त हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें