फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना एक कटोरी दलिया खाने से होंगे ये 5 फायदे, जरूर जानें

Sun, 21 May 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
दलिया
बहुत कम ही लोग ये जानते होंगे कि बीमार लोगों का खाना कहे जाने वाला दलिया स्वस्थ्य लोगों को भी फिट रखने में काफी मदद करता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने के साथ हमारे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल के स्तर को भी मेंटेन करते हैं। इसे खाने से शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। इन सभी फायदों के अलावा और कई फायदें है जो बताते है आखिर क्यों किसी व्यक्ति को रोज एक कटोरी दलिया खाना चाहिए। आइए जानते हैं उन सभी फायदों के बारे में     
विज्ञापन

2 of 5
वजन कम करना
वजन कम करना
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। उन्हें रोज रात को खाने में सिर्फ दलिये का सेवन करना चाहिए। एक कटोरी पतले दलिये से आपकी भूख तो मिटेगी ही साथ ही आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा। दलिये में फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह से ये वजन कम करने में भी काफी मददगार हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कोलेस्ट्रॉल
कोलेस्ट्रॉल 
दलिया आपके लिए ऊर्जा का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह किसी भी मसालेदार स्वादिष्ट खाने की जगह आपको दोगुनी ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा ये शरीर में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल नहीं जमने देता।

4 of 5
डायबिटीज 
डायबिटीज 
डायबिटीज रोगियों के लिए दलिया खाना बेहद अच्छा होता है। इसमें मौजूद मैंगनीज डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मदद करता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन तंत्र 
पाचन तंत्र 
दलिया खाने से हमारा पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें