फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं चटपटे आमरस आलू, बेहद आसान है बनाने की विधि

विज्ञापन
1 of 4
गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग खाने से बचते हैं लेकिन अगर आप हेल्दी सामग्री से टेस्टी रेसिपी तैयार करेंगे तो कोई क्यों नहीं खाना पसंद करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हम इस सीजन के लिए एक ऐसी रेसिपी की विधि बताने जा रहे हैं जिसे चख कर मजा आ जाएगा। मौसम है फलों के राजा आम का तो उसी से बनेगी आपकी टेस्टी रेसिपी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
सामग्री 
400 ग्राम छोटे आलू
25 ग्राम गार्लिक पेस्ट
10 ग्राम नमक
5 ग्राम हींग
5 ग्राम लाल मिर्च
8 ग्राम जिंजर पेस्ट
180 मिली. रिफाइन्ड तेल
250 ग्राम आम का गूदा
10 ग्राम काला नमक
15 ग्राम जीरा
50 ग्राम कटा हुआ प्याज
7 ग्राम हल्दी
1 चम्मच नींबू का रस

 
विज्ञापन

3 of 4
विधि 
एक नॉन स्टिक पैन को मीडियम फ्लेम पर रखें और उसमें तेल गर्म करें। उसमें जीरा, नमक और कटे हुए प्याज डालें। प्याज लाल होने तक उसे भूनते रहें। करी पत्ता, जिंजर, गार्लिक पेस्ट, हल्दी, धनिया और गरम मसाला एक साथ डालें। उसमें थोड़ा पानी डालकर भून लें।

 
विज्ञापन

4 of 4
इस मिक्सचर में छोटे आलू मिला दें। स्वादानुसार काला नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का जूस और आम का गूदा मिलाएं। इसे तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक आलू में आम का फ्लेवर न आ जाए। इसे 10-15 मिनट के लिए पकाएं और गर्मागरम सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें