रमजान के पाक महीने को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। 7 मई से शुरू होकर 6 जून तक चलने वाले इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे। गर्मी के इस मौसम में सहरी के समय खाद्य पदार्थों को खाने से बचें। इन्हें खाने के बाद प्यास ज्यादा लगती है। रमजान में शाम के समय इफ्तार के साथ अपना रोजा खोलते हैं। इफ्तार के वक्त सभी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद होते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी होती है कि रोज-रोज क्या कुछ नया बनाया जाए। आज हम आपको इफ्तार के लिए दही के कबाब की खास रेसिपी बता रहे हैं और जो बनाने में भी बहुत आसान है।