फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बनाएं स्वादिष्ट कच्चे केले के दही भल्ले, 20 मिनट में हो जाएंगे तैयार

Fri, 04 Sep 2020 09:35 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कच्चे केले के भल्ले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
आमतौर पर दही भल्ले सभी को काफी पसंद होते हैं। अक्सर आप घर में उड़द की दाल के दही भल्ले बनाती होंगी। आज हम आपको बताएंगे कच्चे केले के दही भल्ले बनाने की आसान रेसिपी। कच्चे केले के दही भल्ले काफी स्वादिष्ट होते हैं और घर में आसानी से आप कच्चे केले के दही भल्ले बना सकती हैं। केला स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद भी होता है। आपको कच्चे केले के दही भल्ले बनाने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए कच्चे केले के दही भल्ले बनाने की आसान विधि...
विज्ञापन

2 of 5
कच्चे केले के भल्ले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
कच्चे केले के दही भल्ले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
  • कच्चे केले- 4, 5
  • दही- 300 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • जीरा पाउडर- आधा चम्मच
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • हरा धनिया
  • नमक
  • तेल
  • भुना जीरा पाउडर
  • चाट मसाला
  • काला नमक 
अगली स्लाइड्स में जानिए कच्चे केले के दही भल्ले बनाने की आसान विधि...
विज्ञापन

3 of 5
कच्चे केले के भल्ले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
पहला स्टेप
  • सबसे पहले कच्चे केलों को कुकर में उबाल लें। उबालने के बाद इसका छिलका निकाल लें और अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक डाल लें और इसे अच्छे से फेंट लें।

4 of 5
कच्चे केले के भल्ले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
दूसरा स्टेप
  • दूसरे स्टेप में मनचाहे आकार में भल्ले बना लें। भल्ले बनाने के बाद उन्हें क्रम्स में लपेटें और कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर लें और हल्की आंच में इन भल्लों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कच्चे केले के भल्ले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram
तीसरा स्टेप
  • इसके बाद एक कटोरी दही फेंट लें। अब आपने भल्लों को प्लेट में डालना हैं और भल्लों के ऊपर फेंटा हुआ दही, भुना हुआ जीरा पाउडर, चाट मसाला, मीठी चटनी, हरा धनिया और अदरक डालना है। इन आसान स्टेप्स में स्वादिष्ट केले के भल्ले बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें