फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने में करें इन मसालों का इस्तेमाल, सादा भोजन भी लगने लगेगा स्वादिष्ट

Wed, 27 May 2020 08:20 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत दुनिया में अपने मसालेदार खाने के लिए भी मशहूर है - फोटो : अमर उजाला
मसाले भारतीय खानपान की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए मसालों का प्रयोग किया जाता है। अगर खाने में ठीक मात्रा में मसाले न पड़े हो तो खाने में टेस्ट नहीं आता है। भारत दुनिया में अपने मसालेदार खाने के लिए भी मशहूर है। यूं ही भारत को मसालों की दुनिया का सरताज नहीं कहा जाता है, भारतीय भोजन के शौकीन लोग आपको विदेशों में भी आसानी से मिल जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें दुनियाभर में होने वाले मसालों का 70 फीसदी उत्पदान भारत में होता है। आज हम आपको स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए कुछ मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मसालों का सही मात्रा में उपयोग करने पर खाना बेहद ही स्वादिष्ट बन जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
इलायची - फोटो : Pixabay
इलायची
  • इलायची खाने को बेहद ही स्वादिष्ट बना देती है। इलायची का प्रयोग आप अन्य मसालों के साथ पीसकर भी कर सकते हैं। 
  • खीर, हल्वे और डेजर्ट्स में साबुत इलायची का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
लौंग - फोटो : Pixabay
लौंग
  • लौंग के इस्तेमाल से खाने को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप साबुत या अन्य मसालों के साथ पिसकर भी कर सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं घर में स्वादिष्ट भोजन बनाया जाए तो लौंग का इस्तेमाल करें। 


 

4 of 6
दालचीनी - फोटो : social media
दालचीनी
  • दालचीनी की खूशबू काफी अलग और बेहतरीन होती है। भारतीय खाने में इसका इस्तेमाल होना आम बात है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के दालचीनी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
काली मिर्च - फोटो : social media
काली मिर्च
  • काली मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसका इस्तेमाल कफ, डायरिया, फीवर, कब्ज, स्किन इन्फेक्शन में किया जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीरा  - फोटो : Pixabay
जीरा 
  • भारतीय खाने की कल्पना जीरे के बिना नहीं की जा सकती है। अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल तेल में भूनकर करते हैं, वहीं कुछ लोग पीसकर इसका इस्तेमाल करते हैं। रायते और समर कोल्ड ड्रिंक्स में भुने हुए जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। जीरा आपको हर भारतीय किचन में आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें