Tea
- फोटो : पेक्सेल्स
जान लीजिए गुण-अवगुण
बिना दूध वाली चाय आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। चाय में ज्यादा मात्रा में शुगर मिलाने से भी शरीर को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं, लेकिन दूध मिली हुई चाय आपके लिए हानिकारक हो सकती है। यह बात कई शोध में सामने आ चुकी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि चाय में दूध मिलाने से चाय में मौजूद तत्वों की जैविक गतिविधियां बदल जाती है और इसके सकरात्मक प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।