कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। कई शोधों में ये दावा किया गया है कि कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। जिन व्यक्तियों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है उन पर कोरोना वायरस का संक्रमण आसानी से नहीं हो सकता है। घर में रहकर इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है तुलसी और काली मिर्च के काढ़े का सेवन। इस काढ़े का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कम मेहनत में हो जाता है तैयार
इस समय इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में सबसे बढ़िया है तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर इसका सेवन किया जाए, क्योंकि ये आपको आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। इस काढ़े का सेवन गरीब से लेकर अमीर व्यक्ति कोई भी आसानी से कर सकता है। इसको तैयार करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। चार आसान स्टेप्स में काली मिर्च और तुलसी का काढ़ा बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की आसान विधि...
विज्ञापन
3 of 7
तुलसी
- फोटो : Social media
तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की सामग्री
इलाइची पाउडर- आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
अदरक- एक छोटा सा टुकड़ा
मुनक्का- 3 से 4
तुलसी के पत्ते
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाने की आसान विधि
इन चार आसान स्टेप्स में आपका काढ़ा बनकर तैयार हो जाएगा...
पहला स्टेप
सबसे पहले एक पैन लें और उसमें दो ग्लास पानी डाल लें।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
दूसरा स्टेप
अब पैन में तुलसी, इलाइची पाउडर, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का डाल दें।
विज्ञापन
6 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
तीसरा स्टेप
अब आपको इस मिक्सचर को अच्छी तरह से मिला लेना है। इसे मिलाने के बाद 15 मिनट तक उबाल लें।