हर दिन की सुबह केवल एक सवाल के साथ शुरू होती है कि नाश्ते में क्या बनाएं। कुछ ऐसा जो बच्चों को भी पसंद आए और बड़ों को भी। साथ ही ये खाने में हेल्दी और टेस्टी भी हो। इतनी सारी शर्तों के साथ सोचने और बनाने के लिए तो बहुत कम ही चीज बचती है। अगर आप भी इस तरह के सवालों से परेशान रहती हैं तो आज हम लेकर आएं है बहुत ही आसान और मिनटों में बन जाने वाला मेयोनीज ट्राएंगल परांठे। जिसे बच्चों के साथ ही बड़े भी पसंद करेंगे। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : pixels
परांठे बनाने के लिए सामग्री
एक कप गेंहू का आटा, आधा कप मैदा, एक कप मेयोनीज, आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च, आधा कप कटा हुआ प्याज, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल पराठे के लिए और पानी।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : social media
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में आटा, मैदा, एक चम्मच तेल और नमक डालकर मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे पानी डालकर नरम गूंथ लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। आटा गूंथने के बाद एक कटोरी में प्याज, शिमला मिर्च, हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और मेयोनीज डालकर मिक्स कर लें। अब ये आपकी परांठे की स्टफिंग तैयार है। अब रखे हुए आटे की लोइयां बनाकर रख लें।
इसके बाद दो आटे की लोइयों को एक साथ सूखा आटा लगाकर पूरी जितना बड़ा बेल लें। अब एक बेली हुई लोई के ऊपर पहले तेल लगा लें। अब इसके ऊपर स्टफिंग भर लें। इसके बाद इसे दूसरी बेली हुई लोई से ढंक कर अच्छे से दबा दें। जिससे कि स्टफिंग बाहर न निकले। अब एक बार फिर से इसे सूखा आटा छिड़ककर बेल लें। मध्यम आंच पर तवा गरम कर इन परांठों को अच्छे से सेंक लें। दोनों तरफ से सुनहरा होने के बाद इसे तवे से उतार लें और तिकोने आकार में काट लें। तैयार है आपके मेयोनीज ट्राइएंगल परांठे, अब इसे चटनी या रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें।