फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसन की बर्फी से करें मुंह मीठा, बच्चों से लेकर बड़ों की सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Mon, 01 Mar 2021 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेसन - फोटो : istock
विज्ञापन

मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए सेहत और स्वादिष्ट चीज होनी जरूरी है। जिससे कि स्वाद भी मिले और सेहत भी बनती रहे। ऐसे में बेसन की बर्फी बेस्ट ऑप्शन है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होती है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो चलिए जानें बेसन की बर्फी बनाने का तरीका। 

विज्ञापन

बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री
दो सौ ग्राम चने की दाल, दौ सौ ग्राम देसी घी, एक कटोरी पिसी चीनी, बादाम, काजू, अखरोट और मनचाहे ड्राई फ्रूट्स बारीक कटे हुए।

बेसन की बर्फी बनाने की विधि

चने की दाल को पहले अच्छे से साफ कर लें। फिर इसे कड़ाही में देसी घी डालकर भून लें। धीमी आंच पर चने की दाल को सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसे अलग बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें। अब इस चने की दाल को ठंडा कर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब आपकी मिठाई के लिए भुना हुआ चने का आटा तैयार है। अब इस पाउडर में चीनी का पाउडर मिलाकर रख लें। साथ में इसमे ड्राई फ्रूट्स भी डाल लें। अब देसी घी को डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को रोटी के आटे की तरह गूंथ लें। जब ये सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए तो किसी बड़ी प्लेट में घी लगाकर चिकना कर लें। फिर इस मिश्रण को बराबर और समान मात्रा में फैलाकर चिकना कर दें। आप चाहें तो सजावट के लिए कुछ ड्राई फ्रूट्स को ऊपर से डाल सकती हैं। तैयार है आपकी बेसन की बर्फी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें