फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का मजा दोगुना कर देंगे स्वादिष्ट कटहल के कबाब, जानें क्या है विधि

Fri, 09 Aug 2019 12:52 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kathal ke kebab - फोटो : instagram
विज्ञापन

कटहल की सब्जी का अपना ही मजा है। नॉन वेज न खाने वालों के लिए कटहल वेजिटेरियन मटन होता है। इस हफ्ते क्यों न मेहमानों को कटहल के कबाब बनाकर सरप्राइज दिया जाए। ये रेसिपी स्वादिष्ट के साथ-साथ बनानी भी बहुत आसान है। आप जिसे सर्व करेंगे वो भी इसे टेस्ट करने के बाद आपसे इसकी रेसिपी पूछेंगे। चलिए जानते हैं कटहल के कबाब बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

Jackfruit
सामग्री
-कटहल 1/2 किलो (उबला और मैश किया हुआ)
-बारीक कटे हुए तीन प्याज
-बारीक कटा हुआ एक टमाटर
-100 ग्राम बेसन
-2 चम्मच नींबू का रस
-2 चम्मच जीरा पाउडर
-2 चम्मच धनिया पाउडर
-अदरक और लहसुन का पेस्ट
-स्वादानुसार नमक
विज्ञापन

kathal ke kebab - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं
सबसे पहले कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक प्याज को फ्राई करें। अब इसमें टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें। इसके बाद अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर पकाएं। जब मसाला अच्छे से भून जाए तो इसमें बेसन मिलाएं। थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकने दें। अब इसमें मैश किया हुआ कटहल और नींबू का रस डालें। अब मिक्चर को अच्छे से पकने दें। जब मिक्चर ठंडा हो जाए तो इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में डीप फ्राई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें