फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीठे में कुछ नया बनाना चाहते हैं तो बनाइए गाजर की खीर, रेसिपी भी है बहुत आसान

Fri, 09 Aug 2019 07:54 AM IST
मोना नारंग उमा त्रिपाठी
विज्ञापन
carrot kheer - फोटो : instagram
विज्ञापन

अगर मीठे में कुछ नया और टेस्टी बनाने का दिल कर रहा है तो इस हफ्ते आप गाजर की खीर ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए एक नजर डालते हैं गाजर की खीर की रेसिपी पर...

विज्ञापन
Trending Videos

carrot - फोटो : file photo
सामग्री
-तीन गाजर
-तीन चम्मच देसी घी
-दो कप दूध
-तीन बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
-काजू और किशमिश
-स्वादानुसार चीनी
-आधा चम्मच इलायची पाउडर
विज्ञापन

carrot kheer - फोटो : instagram
ऐसे बनाएं गाजर की खीर
गाजर को छील कर कद्दूकस करने के बाद धीमी आंच में कुछ देर तक भूनें। इसके बाद उसमें दूध डालकर उबालें। अब कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। फिर धीमी आंच में चलाते हुए पकाएं, ताकि बर्तन में खीर न लगे। इसमें इलायची पाउडर डालें। चीनी डालते वक्त ध्यान रखें कि कंडेंस्ड मिल्क थोड़ा मीठा होता है। ऐसे में कम चीनी डालें। वहीं दूसरी और काजू और किशमिश को हल्का भून लें। फिर खीर में उसे मिला दें। आपकी यम्मी गाजर की खीर बनकर तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें