ब्लड प्रेशर की समस्या वाले व्यक्ति से बीपी की गोलियां ताउम्र जुड़ी रहती हैं। लेकिन कई बार इसके बाद भी बीपी को नियंत्रित रखना आसान नहीं होता। खासतौर पर हाई बीपी की समस्या कभी भी व्यक्ति को दिल के दौरे का शिकार बना सकती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक उपाय हैं जिन्हें अगर नियमित रूप से रुटीन में शामिल किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखना आसान हो जाएगा। तो चलिए, अपने किचन से ही हाई बीपी की समस्या पर नियंत्रण का उपाय खोजना शुरू करें।
खसखस और खरबूज के बीज
100 ग्राम खरबूज के बीज और 100 ग्राम खसखस को मिलाकर उसका पाउडर बना लें। रोज सुबह उठने के बाद एक चम्मच इस पाउडर के साथ एक ग्लास पानी लें और फिर अपना दिन शुरू करें। आपका ब्लड प्रेशर बिल्कुल सामान्य रहेगा।
लहसुन
हाई बीपी के मरीजों के लिए लहसुन के सेवन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। सुबह उठकर सबसे पहले लहसुन का एक जवा चबाने से भी ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रित रहता है, बशर्ते हर मौसम में इसे अपनी आदत बनाई जाए।
कढ़ी पत्ते का जूस
25 से 30 कढ़ी पत्ते को धोकर पीस लें और एक कप पानी में मिलाएं। चाहें तो स्वाद के लिए इसमें नींबू मिलाएं। दिन की शुरुआत सबसे पहले कढ़ी पत्ते के जूस से करें, आपका ब्लड प्रेशर बिल्कुल नियंत्रित रहेगा।
धनिया और मेथी
धनिया और मेथी का अधिक से अधिक सेवन हाई बीपी के मरीजों के लिअ बहुत फायदेमंद है। आप चाहें तो कढ़ी पत्ते की तरह ही धनिया या मेथी को पीसकर और पानी में मिलाकर इसका जुस बनाएं और रोज एक कप इसका जूस पिएं। यकीनन आपका बीपी नियंत्रित रहेगा।
शहद और अदरक
शहद और अदरक न सिर्फ सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है बल्कि हाई बीपी के मरीजों के लिए भी यह बहुत लाभदायक है। एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर दिन में दो बार लेने से हाई बीपी सामान्य हो जाता है।