फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Recipe 2021: गुझिया के साथ मीठे में तैयार करें गुलाबवाली खीर, स्वाद है लाजवाब

Mon, 22 Mar 2021 03:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
gulab kheer
विज्ञापन

होली के त्योहार पर गुझिया बनना तो लगभग हर घर में तय हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इस बार मीठे में गुझिया के साथ कुछ और भी होना चाहिए तो ट्राई करें गुलाब और बादाम से बनीं खीर। जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा और खाने वाला बिना रेसिपी मांगे नहीं रह पाएगा। तो चलिए जानें किस तरह से तैयार होगी गुलाबवाली खीर।

विज्ञापन


खीर बनाने की सामग्री

  • फुल फैट दूध- 2 लीटर
  • चावल- 120 ग्राम
  • चीनी- 40 ग्राम
  • गुलाब जल- 3-4 बूंद
  • बादाम- 100 ग्राम
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 10 ग्राम
  • कद्दूकस किया हुआ बादाम- 25 ग्राम

बादाम गुलाब की खीर बनाने की विधि

सबसे पहले बादाम गुलाब की खीर को बनाने के लिए चावल को 20 मिनट तक पानी में भिगोकर रख दें। एक कड़ाही में दूध को धीमी आंच पर तब उबाले जब तक दूध आधा न रह जाए। अब भीगे हुए चावलों में से दूध निकालकर उन्हें दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक चावल गाढ़ा न हो जाए। अब इसमें कटे हुए बादाम डालकर 15 मिनट तक पकाएं। जब खीर गाढ़ी और मलाईदार हो जाए तो इसमें चीनी मिलाएं। 

 

अब इस खीर को ठंडा होने के लिए रख दें। जब खीर ठंडी हो जाए तो इसमें गुलाबजल मिलाएं। खीर को फ्रिज में रख दें। जब खीर को सर्व करें तो उस पर घिसे हुए बादाम और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें