फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Recipe 2021: होली पर मेहमानों को पिलाएं ठंडाई, ये रही बनाने की रेसिपी

Sun, 21 Mar 2021 09:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक है। इसके साथ ही गर्मियों ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए कुछ ना कुछ ठंडा पीने का मन होता है। होली पर ठंडाई तो हर किसी को पसंद होती है। लेकिन अगर आप का शौक है कि घर में ही बाजार जैसी ठंडाई बनाना चाहती हैं तो ये रेसिपी जरूर आपके काम आएगी। तो चलिए जानें क्या है ठंडाई बनाने की रेसिपी। 

विज्ञापन

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

चार से पांच कप गाढा मलाई वाला ठंडा दूध, एक चौथाई कप पिसी हुई चीनी, कुटी हुई काली मिर्च, कुछ लच्छे केसर के, बादाम का पाउडर, दो चम्मच खस-खस का पाउडर, सौंफ का पाउडर, पिसी हुई इलायची, चार से छह चम्मच गुलकंद।


ठंडाई बनाने की विधि

ठंडाई के ये सारे मसाले मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लीजिए। अब गाढे मलाई वाले दूध को फ्रिज में से ठंडाकर बाहर निकाल लें। अब इस दूध में दो से तीन चम्मच मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमे चीनी, काली मिर्च, चीनी और केसर के लच्छे ऊपर से डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें