फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर का यह नुकसान जानते हैं आप?

Wed, 30 Oct 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चीजें याद नहीं रहता हैं? बार-बार भूलने की आदत आपको हर जगह शर्मसार करती है? अगर आप याददाश्त से जुड़ी ऐसी किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक करवाएं।
विज्ञापन


दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने का आसान उपाय

जर्मनी में हुइ एक शोध की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर का संबंध याददाश्त घटने से हो सकता है।

खेल-खेल में एकाग्रता बढ़ाएंगी ये ब्रेन एक्सरसाइज

शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर के मरीजों के एमआरआई स्कैन्स के अध्ययन के आधार पर माना है कि मस्तिष्क का हिप्पोकैंपस नामक भाग, जो याददाश्त से संबंधित है, इस पर हाई बीपी का प्रभाव पड़ता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि हाई बीपी के दौरान हिप्पोकैंपस में रक्त का संचार सही तरह से नहीं हो पाता है और कई छोटे-छोटे स्ट्रोक्स की आशंका अधिक हो जाती है। इस वजह से हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को याददाश्त से जुड़ी समस्याओं का खतरा अधिक हो जाता है।
विज्ञापन


इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युसैट्स के शोधकर्ता बैरी ब्रॉन का मानना है कि खानपान पर नियंत्रण और रोज 20 से 30 मिनट की कसरत से बीपी पर नियंत्रण रखा जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें