हाल में हुए एक शोध की मानें तो दिल के दौरे व स्ट्रोक जैसे दिल के रोगों का सबसे ज्यादा खतरा कब हो सकता है, इसका समय पता चल गया है।
बोस्टन के ब्रिघैम वुमेन्स हॉस्पिटल और ओरेगन हेल्थ साइंस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो सुबह 6.30 बजे, दिल के दौरे व स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक होता है।
पढ़ें - नपुंसकता से लेकर हार्ट अटैक तक, पुरुषों के लिए बड़े हैं 7 खतरे
शोधकर्ताओं ने माना है कि हमारे शरीर में मौजूद प्रोटीन पीएआई-1 सुबह के समय दिल के रोगों का रिस्क बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।
शोधकर्ता डॉ. फ्रैंक शीर की मानें तो सोने के पुरे चक्र के दौरान पीएई-1 की मात्रा सबसे अधिक सुबह 6.30 बजे के आसपास होती है, इसलिए इस दौरान दिल के दौरे का रिस्क सबसे अधिक होता है।
यह शोध ब्लड नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।