फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुकंदर का जूस या सैलेड नहीं, इस हफ्ते बच्चों को बनाकर खिलाएं टेस्टी चिप्स

Thu, 06 Jun 2019 09:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
beetroot chips - फोटो : instagram
विज्ञापन

इस बात से तो हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं कि चुकंदर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज तक आपने इसका जूस पिया होगा या फिर इसे सलाद के तौर पर खाया होगा, लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं इसके चिप्स के बारे में। बीटरूट चिप्स हेल्दी तो है ही साथ ही इनका टेस्ट भी मजेदार है। आइए जानते हैं चुकंदर के चिप्स बनाने की आसान रेसिपी...

विज्ञापन

beetroot
चुकंदर के चिप्स की सामग्री
-4 मध्यम आकार के चुकंदर
-आधा चम्मच रोजमेरी
-2 चुटकी काली मिर्च का पाउडर
-2 चम्मच वर्जिन ऑलिव ऑइल
-नमक स्वादनुसार
विज्ञापन

beetroot chips - फोटो : instagram
चुकंदर के चिप्स बनाने की विधि
-चुकंदर के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से पानी से धोकर सुखा लें। 
-अब चुकंदर को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काट लें।
-अवन को 190 डिग्री पर पहले से ही हीट करके तैयार कर लें, जिससे उसमें चुकंदर के चिप्स को बेक किया जा सके।
-बेकिंग ट्रे लें और उसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगा लें। ट्रे में चिप्स रखें और ऊपर से थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर बुरक दें। साथ में रोजमेरी भी डाल दें।
-चिप्स धीरे-धीरे पलटें और फिर उन्हें ट्रे में इस तरह से लगाएं कि बीच-बीच में थोड़ी सी जगह बच जाए।
-अवन में इन चिप्स को बेक करें। 10 मिनट होते ही चिप्स को एक बार चेक कर लें, क्योंकि चुकंदर तेजी से जलता है। अगर अभी बेक नहीं हुए तो थोड़ी देर के लिए और रख दें।
-चिप्स बनकर तैयार हैं। आप या तो इन्हें फ्रेश खा सकते हैं नहीं तो एयर टाइट डिब्बे में पैक करके भी रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें