फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ही नहीं, सेहत भी दुरुस्त करता है चुम्बन

Sat, 06 Jul 2013 09:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार भरी एक 'किस' न सिर्फ आपकी भावनाओं के इजहार का प्यारा सा जरिया है बल्कि आपके सेहत से संबंधित कई समस्याओं को हल करने में मददगार है। आज अंतर्राष्ट्रीय किसिंग डे के अवसर पर आपकी सेहत के लिए 'किस' के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन


दिल के रोगों से रखे दूर
चुंबन के दौरान शरीर में एड्रेनालिन नामक हार्मोन बनता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पूरे शरीर में रक्तसंचार के लिए पंप होने में दिल की मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर कम करने और शरीर में रक्त संचार ठीक रखने में मदद मिलती है। तो अब न सिर्फ दिल को खुश करने बल्कि इसे सेहतमंद रखने के लिए किस करें।

सफेद और चमकदार दांतों के लिए
मोतियों जैसे सफेद दांतों की ख्वाहिश रखते हैं तो किस करना आपके लिए फायदेमंद है। किस के दौरान मुंह में बनने वाली लार दांतों से कैविटी को दूर करती है और बैक्टीरिया को खत्म करती है।
विज्ञापन


प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है
हाल में 'मेडिकल हाइपोथेसिस' नामक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार किस करने से महिलाओं की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। यह महिलाओं को 'साइटोमेगालोवायरस' से बचाने में मदद करती है जो गर्भावस्था में शिशु को जन्मजात अंधा बना सकता है। यह वायरस तभी नुकसान पहुंचाता है जब महिलाएं गर्भवती होती हैं, अन्यथा इससे कोई विशेष नुकसान नहीं होता।

कैलोरी कम करने में मददगार
कैलोरी घटाने के लिए भी किस करना फायदेमंद है। करीब एक मिनट की किस के दौरान दो से तीन कैलोरी बर्न होती है। इतना ही नहीं, इससे शरीर के मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ जाती है।

तनाव से राहत
दिन भर का तनाव और थकान मिटाने के लिए आपके साथी की एक प्यार भरी किस ही काफी है। किस के दौरान शरीर में कोर्टिजोल का स्तर कम होता है, जिससे शरीर का तनाव दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

जवां दिखने के लिए किस करें
पैशन से भरी एक किस में 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्च्यरल मसल्स का इस्तेमाल होता है। इससे मांसपेशियां टाइट व टोन्ड रहती हैं। इससे चेहरे में रक्त का संचार तेज होता है और लंबे समय तक युवा दिख सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें