फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ प्यार ही नहीं, सेहत का तोहफा भी देते हैं आपके पेट्स

Fri, 17 May 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में पालतू कुत्ता या बिल्ली रखने के पीछे हर किसी की अपनी वजह होती है। किसी को जानवरों से बहुत लगाव होता है तो कोई अपना अकेलापन उनके साथ बांटता है।
विज्ञापन


घर में पेट्स यानी पालतू जानवर पालने से अगर आपको खुशी मिलती है तो यह जानकर आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी कि घर में पेट्स पालने से आपकी सेहत को भी की फायदे होते हैं। जानिए पालतू जानवरों का साथ आपको सेहत से संबंधित कौन से पांच फायदे देता है।

1. एलर्जी से लड़ने की बढ़ती है क्षमता
जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कोन्सिन- मेडिसन के शोध में फर वाले जानवर जिन परिवारों में होते हैं उनके बच्चों को दमा और एलर्जी का रिस्क कम होता है।
विज्ञापन


2. घटाते हैं तनाव
माइंडलैब इंटरनेशनल के एक शोध के अनुसार 55 प्रतिशत लोग अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताने के बाद दिन भर का तनाव भूल जाते हैं जबकि 44 प्रतिशत लोगों की काम की चिंता कम हो जाती है।

3. ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम होता है
क्वीन्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का मानना है कि घर में कुत्ता पालने से ब्लड प्रेशर कम करने और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है। कुत्ता पालने से शारीरिक गतिविधियां बढ़ती हैं और तनाव घटता है जिससे कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखना आसान होता है।

4. दिल के दौरे का कम होता है रिस्क
एक अध्ययन में 4,500 लोगों के शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया बिल्ली पालने से दिल के दौरा का खतरा 40 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यानी अगर घर में कोई दिल का मरीज है तो बिल्ली जरूर पालें।
विज्ञापन


5. वजन घटाने
न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित मिसौरी यूनिवर्सिटी को शोध में पाया गया कि जिनके घर में पालतू कुत्ते होते हैं वे अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करते हैं इसलिए उन्हें वजन घटाने में आसानी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें