फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसरः काम की है एंजेलीना जोली की सलाह

Wed, 15 May 2013 06:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने ब्रेस्ट कैंसर और ओवरियन कैंसर के खतरे से बचाव के लिए सर्जरी करवाई। ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अगर सही समय पर हो जाए तो इसके खतरे को बहुत हद तक टाला जा सकता है।
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली के शरीर में ब्रेस्ट कैंसर और ओवरियन कैंसर का जीन बीआरसीए-1 पाया गया। इसके बाद उन्होंने 'डबल मासटेकटॉमी' तकनीक का प्रयोग कर अपनी ब्रेस्ट सर्जरी करवाई।

मंगलवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में लिखे आलेख में उन्होंने खुलासा किया कि ब्रेस्ट कैंसर का जीन मिलने पर उन्हें यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अगर सही समय पर हो जाए तो इसके खतरे को बहुत हद तक टाला जा सकता है।

ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान आसान है और आप शुरुआत में खुद ही इसका परीक्षण करके डॉक्टर के पास जा सकते हैं। तो जानिए ब्रेस्ट कैंसर के सामान्य लक्षण और उनके खुद से परीक्षण के तरीकों के बारे में।
विज्ञापन


सामान्य लक्षण
- ब्रेस्ट में सूजन या त्वचा में परिवर्तन दिखाई देना।
- ब्रेस्ट में गठान या अंडर आर्म्स के आसपास गठान महसूस होना।
- ब्रेस्ट से डिस्चार्ज होना।
- ब्रेस्ट का आकार बदल जाना।
- अगर एक ब्रेस्ट दूसरे से आकार में बड़ा दिखता है तो यह भी एक लक्षण हो सकता है।
- ब्रेस्ट की त्वचा का रंग हल्का गुलाबी होना।
- ब्रेस्ट की त्वचा पर छोटे-छोटे चकत्ते।
- ब्रेस्ट में हमेशा हल्का दर्द रहना।
- छूने पर ब्रेस्ट की त्वचा शरीर के हिसाब से अधिक गर्म लगे।

खुद से करें टेस्ट
शीशे के सामने अगर ब्रेस्ट में ऊपर बताए गए लक्षण दिखें या फिर ब्रेस्ट व अंडर आर्म्स पर हाथ लगाने पर ठोस गठाने महसूस हों तो इसे कतई हल्के में न लें और डॉक्टर से मिलें। इससे सही समय पर उपचार शुरू हो सकता है और आप इससे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

पुरुषों को भी है इसका खतरा
ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम कैंसर है लेकिन पुरुषों में इस कैंसर का खतरा बना रहता है। पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें