फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदरक वाली चाय यानी सेहत की चुस्की

Thu, 17 Jan 2013 12:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों के मौसम में अदरक वाली चाय का मजा ही कुछ और है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिन में एक कप अदरक की चाय का सेवन न सिर्फ स्वाद के लिए अच्छा है बल्कि सेहत की नजर से भी इसकी चुस्की के की फायदे हैं। आइए जानें, क्यों जरूरी है ठंड के दिनों में रोज एक कप अदरक वाली चाय की चुस्कियां।
विज्ञापन


सर्दी-जुकाम में दिलाए आराम
ठंड में जिन लोगों को कफ, सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं ज्यादा होती हैं उनके लिए अदरक की चाय बहुत फायदेमंद होती है। अदरक की तासीर गर्म होती है और यह बेहतरीन प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, इसलिए ठंड लगने पर एक कप अदरक वाली चाय की प्याली बहुत फायदेमंद साबित होती है।

प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाती है
प्रतिदिन एक कप अदरक की चाय के सेवन से शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है जिससे शरीर को विभिन्न प्रकार के संक्रमणों ले लड़ने में आसानी होती है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं।
विज्ञापन


थकान दूर भगाए
दिन भर ऑफिस में काम, भागदौड़ और व्यस्तता से होने वाली थकान अदरक वाली चाय की एक प्याली गायब कर सकती है। अदरक वाली चाय का अरोमा यानी महक दिमाग के तनाव को कम करता है और आपको तरोताजा महसूस कराता है। इससे आपकी थकान दूर होती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

सफर के दौरान बीमार नहीं होने देती
बहुत से लोगों को कार, बस या ट्रेन में सफर करते वक्त सिरदर्द, उल्टियां व घबराहट जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में सफर के दौरान अदरक वाली चाय पीने से ऐसी स्थिति में तुरंत आराम मिलता है।

मेटाबॉलिज्म में मददगार
जिन लोगों को अपच की समस्या अधिक रहती है, उनके लिए ठंड में अदरक की चाय बहुत फायदेमंद है। यह शरीर में पैदा होने वाले गैस्ट्रिक जूस को भोजन तोड़ने में मदद करती है जिससे जूस का क्षय होता रहता है। इससे सीने में जलन, एसिडिटी, पेट की समस्याएं आदि की आशंका कम रहती है।

दिल के रोगों से बचाती है
ठंड में प्रतिदिन एक कप अदरक वाली चाय का सेवन दिल के रोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें अमीनो एसिड होता है जो शरीर में रक्त के प्रवाह को ठीक रखता है। इससे दिल के दौरे, कार्डियोवास्कुलर बीमारियां, स्ट्रोक और बैड कोलेस्ट्रॉल की आशंका कम होती है।    
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें