फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो रोगों की वजह हो सकता है फलों का जूस

Thu, 13 Feb 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप सेहतमंद डाइट के रूप में फलों के जूस पर बल देते हैं तो हाल में हुए शोध से मिली जानकारी आपको जरूर चौंकाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें - विटामिन सी का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

हाल में हुए शोध की मानें तो फलों के जूस का सेवन सॉफ्ट ड्रिंक से कम नुकसानदायक नहीं है और यह डायबिटीज व मोटापे का रिस्क बढ़ा सकता है।

पढ़ें - वजन घटाने से लेकर ताकत बढ़ाने तक, कटहल के 10 फायदे

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो इंस्टिट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर एंड मेडिकल साइंसेज के शोधकर्ता डॉ. जैसन गिल के अनुसार, ''दिन में पांच बार फलों और सब्जियों वाली डाइट में जूस को शामिल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे डायबिटीज और मोटापे का खतरा अधिक हो जाता है।''

शोधकर्ताओं का दावा बै कि दिन में 150 मिलीलीटर से अधिक मात्रा में जूस पीने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है।

गिल के अनुसार, इसमें मौजूद शुगर और कैलोरी मोटापे व डायबिटीज के रिस्क को बढ़ा सकती है। ऐसे में फलों के विकल्प के रूप में जूस का सेवन करने से बचें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें