डायबिटीज की परेशानी लोगों में तेजी से पैर पसार रही है। जो लोग इस परेशानी से पीड़ित होते हैं, उन्हें अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज से ग्रसित कुछ लोग ऐसी बहुत सारी चीजों का सेवन करते हैं जो उन्हें लगता है उनके लिए फायदेमंद होंगी, लेकिन ऐसा नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sweet potato
डायबिटीज के पेशेंट्स को जमीन के नीचे उगने वाली चीजों को नहीं खाना चाहिए। उन्हें अरवी, शकरकंदी, आलू आदि के सेवन से बिल्कुल बचना चाहिए। अगर कई बार आपका मन कर भी रहा हो तो आप बहुत कम मात्रा में इसके सेवन करें।
विज्ञापन
3 of 5
dry fruits
हम सब जानते हैं कि ड्राई फ्रूट का सेवन हमारे लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट्स को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आपका कभी खाने का मन कर भी रहा है तो अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट को रात को एक कटोरी में पानी में भिगोकर रख दें। आप सुबह इन्हें खा सकते हैं।
4 of 5
junk food
वैसे तो जंंक फूड किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता, लेकिन खासकर डायबिटीज के पेशेंट्स को जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनके सेवन से डायबिटीज का खतरा और बढ़ जाता है।
अगर डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो वसायुक्त आहार से परहेज करें। डायबिटीज के पेशेंट्स को आम, केला, लीची जैसे फलों से भी दूरी बनाकर करना चाहिए क्योंकि इनमें शुगर बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। इनके सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।