फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये 7 सुपर फूड्स

Sun, 24 Jun 2018 08:03 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अगर आपको भी लगता है कि आपकी तनाव भरी लाइफ का बुरा असर आपकी फर्टिलिटी पर पड़ रहा है तो ये खबर आपके लिए ही है। पुरुष अगर चाहते हैं कि उन्हें किसी भी तरह की कोई शारीरिक कमजोरी न आए जिसका सीधा असर उनकी फर्टिलिटी पर पड़े तो ये चीजें आज से ही जरूर खाना शुरू कर दें। विटामिन और कैल्शियम की कमी मर्दानगी पर बुरा असर डालती है। जानिए, किस तरह का दूध पीने से इस कमी को आप दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
बात चाहे मर्दों में फर्टिलिटी बढ़ाने की हो या फिर महिलाओं के गर्भधारण की, दोनों ही बातों के लिए जरूरी है कि दूध पिएं लेकिन याद रखें कि दूध की मलाई मलाई निकालें बिना ही उसका सेवन करना चाहिए। मलाई निकला हुआ दूध इंफर्टिलिटी बढ़ाता है और उसमें कैल्शियम की कमी होती है इसलिए मलाई भरा दूध ही पिएं। ऐसे ही कुछ और भी चीजें हैं जो मर्दानगी बढ़ाने में मदद करती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मटर में जिंक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए वह इनफर्टीलिटी को कम करती है। इसे खाने से पुरषों में स्पर्म की गुणवत्ता बढ़ती है। 

4 of 8
संतरा
खट्टे फल जैसे नींबू, संतरे में विटामिन सी होता है जो पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाता है। साथ ही स्पर्म ज्यादा तेजी से अंडे की तरफ जाते हैं। इसलिए अगर आप बच्चा प्लान कर रहे हैं तो ये जरूर खाएं।
विज्ञापन

5 of 8
जैतून का तेल शरीर में इंसुलिन की मात्रा को सही रखता है और जलन-सूजन कम करता है। ये दोनों ही चीजें मर्दानगी के लिए जरूरी हैं इसलिए इस तेल का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

6 of 8
केला उस हार्मोन को नियंत्रित करता है जो गर्भधारण करने में मददगार होता है। यह बी6 विटामिन की कमी पूरी करता है। क्योंकि इस विटामिन की कमी से स्पर्म तेजी से नहीं बन पाते। इसलिए जरूरी है केला खाएं और इसे दूर करें।
विज्ञापन

7 of 8
बादाम में विटामिन ई होता है जो स्वस्थ स्पर्म पैदा करने में मदद करता है।
विज्ञापन

8 of 8
ब्रोकली में विटामिन सी होता है जो मर्दानगी को बढ़ाने में असरदार होता है और जरूरी भी। पुरुषों में विटामिन सी से स्पर्म क्वालिटी अच्छी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें