फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर भी इन चीजों का खाली पेट न करें सेवन, करते हैं धीमे जहर का काम

Thu, 08 Mar 2018 12:25 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
healthy food
यह तो हम सभी जानते हैं कि बेहतर सेहत के लिए हमें रोजाना अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करना चाहिए, लेकिन उस से भी ज्यादा जरूरी यह है कि उन चीजों का सही समय पर खाया जाए। हर चीज को खाने का एक ठीक समय होता है, जिसका हम ध्यान नहीं रखते हैं। जिस वजह से यह चीजें हमारे स्वास्थ्य पर उल्टा असर डालती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
sweet potato
शकरकंद आपको कितना भी पसंद हो लेकिन सुबह सुबह खाली पेट इसे खाने से बचें। दरअसल शकरकंद में टैनीन और पैक्टीन होता है और खाली पेट खाने से ये गैस्ट्रिक एसिड की समस्या पैदा करती है। इससे सीने में जलन और गैस की प्रॉबलम होगी।
विज्ञापन

3 of 6
टैनिंग
वैसे तो कच्चा टमाटर हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन सुबह सुबह खाली पेट इसका सेवन न करें। टमाटर में मौजूद खट्टा अम्ल पेट में उपस्थित गैस्ट्रोइंटस्टानइल एसिड के साथ क्रिया करके पेट दर्द, गैस और सीने में जलन पैदा करता है। खाली पेट टमाटर खाने से पथरी होने का खतरा भी दोगुना हो जाता है।

4 of 6
banana face mask
वजन बढ़ाने के लिए लोग सुबह सुबह दूध के साथ केला खाते हैं, लेकिन इसको खाली पेट खाने से बचें, क्योंकि इससे शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा डबल हो जाती है जो शरीर में मौजूद कैल्शियम के साथ रसायनिक प्रक्रिया बनाती है। इससे बदहजमी, गैस और एसिड की समस्या होती है।
विज्ञापन

5 of 6
कॉफी
खाली पेट कौफी का सेवन करने से आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है। कौफी में मौजूद कैफीन हमारे पेट के लिए सही नहीं होता है। अगर आपको सुबह के समय कौफी पीने की आदत है तो आप पहले एक गिलास पानी पी लें। उसके बाद ही कौफी का कप लें। ठीक इसी तरह चाय का सेवन भी खाली पेट नहीं करना चाहिए। खाली पेट चाय पीने से गैस और कब्ज होने की शिकायत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
soda
कभी भी खाली पेट सोडा न पिए। सोडा में ज्यादा कार्बोनेट एसिड होता है जिस वजह से यह पेट में अम्ल के साथ मिलकर पेट में दर्द की समस्या का कारण बनता है। इसके अलावा इससे सीने और आंतों में जलन होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें