फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी डाइट से बढ़ाएं आंखों को रोशनी

Fri, 21 Dec 2012 05:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में कंप्यूटर के सामने आंख गड़कर काम करना, घर पर देर तक टीवी देखना, लैपटॉप पर देर तक लगे रहना, खाने में भरपूर विटामिन्स और मिनिरल्स की अनदेखी जैसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


आजकल खानपान के बदलाव और भोजन में घटते न्यूट्रशिनल तत्वों की वजह से कम उम्र में ही बच्चों को मोटा चश्मा लग जाना आम है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी नजर को नजर न लगे और आंखों की रोशनी तेज रहे तो इसके लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें।
 
पालक और हरी सब्जियां
पालक और हरी सब्जियों में कैरटोनॉयड्स, खासतौर पर ल्यूटेन नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी तेज होती है। यह तत्व रेटिना के भीतर मैकुला की रक्षा करता है जिसमें रोशनी होती है।
विज्ञापन

 
विटामिन ए, सी और ई
वे फल जिनमें विटामिन ए, ई और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हों और पीले फल आंखों की रोशनी तेज करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनके सेवन से दिन के समय देखने की क्षमता बढ़ती है।
 
प्याज-लहसुन
सब्जियों में प्याज और लहसुन के इस्तेमाल से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इनके सेवन से देखने की क्षमता भी तेज होती है। यह आंखों के लिए बेहतरान एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं।
 
सोया उत्पाद
सोया उत्पाद में फैट्स तो कम होता है ही, साथ ही प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है। इनमें मौजूद फैटा एसिड, विटामिन ई और एंटी इन्फ्लमेशन तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
 
अंडे
सर्दियों में अंडे के फायदे बहुतेरे हैं। अंडे में सिस्टीन, लेसिथिन, अमीनो एसिड और ल्यूटेन भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व विटामिन बी2 के साथ मिलकर आंखों को मोतियाबिंद से बचाते हैं। विटामिन बी2 बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
 
दूध के उत्पाद
दूध व इसके बने अन्य उत्पादों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ रतौंधी, अंधेपन जैसी समस्याओं से भी बचाता है।
 
डार्क चॉकलेट
सुनने में अटपटा लगे लेकिन डार्क चॉकलेट खाने से भी आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें फ्लेवनॉयड्स नामक तत्व अच्छी मात्रा में होता है जो आंखों के कोर्निया को मजबूत बनाता है और रक्त कोशिकाओं की रक्षा करता है। शुद्ध डार्क चॉकलेट जिसमें कोकोवा 60 प्रतिशत तक है, आंखों के लिए अधिक फायदेमंद है।     
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें