फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच इशारे, कहीं आप मोटे तो नहीं हो रहे

Sat, 06 Jul 2013 03:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपकी फेवरेट पुरानी जीन्स कुछ ही महीनों में  टाइट लगने लगती है तो जरूर आपको मोटापे का डर सता रहा होगा। लेकिन मोटापा कोई एक दिन में होने वाला बदलाव नहीं है बल्कि आपकी जीवनशैली और खानपान धीरे-धीरे आपको इसकी ओर धकेलते हैं। ऐसे में अगर आप अपने शरीर में होने वाले कुछ बदलावों पर ध्यान देंगे तो यकीनन बढ़ते फैट पर ब्रेक लगाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


आइए जानें, ऐसे सात शारीरिक बदलावों के बारे में जो मोटापे के छोटे-छोटे इशारे हैं और अगर सही समय पर इन्हें पहचान लें तो वजन नियंत्रित रखना आसान हो सकता है।

1. डबल चिन
अगर आप आए दिन फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदलते रहते हैं तो यकीनन आप फोटो में अपनी डबल चिन को देखकर जरूर चिंतित होंगे। जनाब, यह आपके चेहरे पर बढ़ते फैट्स की निशानी है।
विज्ञापन


2. सांस फूलना
जरा सी सीढ़ी क्या चढ़ी, आपकी सांसें फूलने लगीं। अक्सर शरीर में अधिक फैट्स धमनियों में रक्त के संचार में अवरोध पैदा करते हैं जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है और आपको सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

3. टाइट अंडरगार्मेंट्स
महीनों के भीतर ही अगर आपके अंडरगार्मेंट्स का साइज बदल गया है तो इसकी दो बड़ी वजहें हो सकती हैं। पहली हार्मोनल बदलाव और दूसरी मोटापा।

4. अंगूठी टाइट होना
आप हमेशा जिन अंगूठियों को उंगलियों में सजाकर रखते हैं वे अगर अचानक से उंगलियों में फंसने लगें तो समझ लें कि आपके शरीर में फैट्स बढ़ रहा है।

5. फूले फूले गाल
चर्बी के शरीर में अलग-अलग टार्गेट होते हैं जिसमें गालों पर फैट्स आरंभिक स्थिति में जमा होता है। आप इसे अगर अपनी तंदरुस्ती की निशानी समझ रहे हैं तो गफलत से बाहर निकलिए, ये बढ़ते फैट्स का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें