फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइटिंग की सारी मेहनत बेकार कर सकती हैं ये 5 गलतियां

Tue, 02 Apr 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हम वजन घटाने के लिए डाइट का बैलेंस बनाते हैं, अपनी पसंदीदा चीजें न खाने के लिए कितनी बार अपने मन को समझाते हैं, भूखा रहते हैं और न जाने कितने पापड़ बेलते हैं फिर भी वजन घटने का नाम ही नहीं लेता।
विज्ञापन


घटेगा भी कैसे, अंधाधुंध डाइटिंग के चक्कर में आप इस बात पर तो गौर ही नहीं करते कि डाइटिंग के दौरान आप ऐसी क्या गलती कर रहे हैं जिससे आपको फायदा नहीं मिल पा रहा। आइए जानें डाइटिंग के दौरान ऐसी पांच बड़ी गलतियों के बारे में जो आपके वजन कम करने के सपने को चूर-चूर कर सकती हैं।

गलती नं. 1 - सिर्फ फैट फ्री और लो कैलोरी डाइट

डाइटिंग के दौरान हम बिना सोचे समझे सिर्फ और सिर्फ फैट फ्री और लो कैलोरी डाइट पर ही निर्भर हो जाते हैं। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में लो कैलोरी डाइट लेने से न सिर्फ शरीर को मिलने वाले पोषक तत्व कम होते हैं बल्कि इससे और खाने की इच्छा अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में डाइटिंग के बाद लोग और अधिक फैटी डाइट लेने लगते हैं जिससे उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।

गलती नं. 2 - बहुत अधिक लिक्विड डाइट

डाइटिंग के दौरान शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए लिक्विड डाइट को तरजीह देना बिल्कुल सही है। लेकिन कई बार डाइट में अधिक मात्रा में जूस, सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैक्ड जूस, चॉय, कॉफी लेने से भूख भले ही कम लगें लेकिन इनमें मौजूद शुगर आपकी कैलोरी कम नहीं होने देगी।

गलती नं. 3- नाश्ता या खाना छोड़ना

डाइटिंग के दौरान अक्सर लोग नाश्ता या खाना छोड़कर ये समझते हैं कि उन्होंने कैलोरी कम की जबकि यह सेहत के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं।

सुबह अच्छी तरह नाश्ता करने के बाद दिन भर बाहर की चीजें या स्नैक्स खाने की इच्छा बहुत कम होती है जिससे डाइट का बैलेंस बना रहता है। फिर नाश्ता और खाना छोड़कर न सिर्फ आप फैटी चीजें अधिक खाते हैं बल्कि इससे बीमारियों की भी आशंका हो सकती है।

गलती नं. 4- भोजन के समय पर ध्यान न देना

डाइटिंग का मतलब यह कतई नहीं कि आप दिन भर भूखे रहें और शाम में ढेर सारा खाना खा लें। डाइटिंग के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट के टाइम-टेबल को किस तरह रुटीन में शामिल करते हैं।

एक बार में अधिक न खाएं और थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ हल्का-फुल्का जरूर लें, हेल्दी डाइटिंग का यह सफल मंत्र है।

गलती नं. 5- वीकेंड पर ब्रेक
अगर आप डाइटिंग के प्रति वाकई गंभीर हैं को वीकेंड को ब्रेक की तरह कतई न देखें। अक्सर लोग हफ्ते भर तो डाइटिंग कड़े अनुशासन के साथ करते हैं लेकिन वीकेंड सेलिब्रेट करने की खुशी में अपनी डाइट से समझौता कर ही लेते हैं। इससे न सिर्फ आपकी कैलोरी बढ़ती है बल्कि हफ्ते भर की सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें