फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 5 बुरी आदतें, अच्छी हैं आपकी सेहत के लिए

Sat, 15 Jun 2013 08:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बुरी आदतों को बदलने की कोशिश तो हर किसी की होती है पर इन्हें छोड़ना मुमकिन हो ऐसा जरूरी नहीं। अगर आप भी बार-बार अपनी बुरी आदतों को छोड़ने की कोशिश करके थक-हार चुके हैं तो आपकी इन बुरी आदतों के कुछ अच्छे फायदे जानकर जरूर आपको सुकून मिलेगा।
विज्ञापन


1. कोसना या गाली देना
गुस्से में कोसना या गाली देना यकीनन कोई शिष्टाचार नहीं है लेकिन यह आपके दर्द और दुख को कम करने में जरूर मददगार है।

न्यूरोरिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, गाली देने या कोसने के दौरान शरीर में 'फाइट और फ्लाइट रिस्पॉन्स' बढ़ता है, जिससे दर्द सहने की क्षमता बढ़ जाती है।

2. बीयर पीना
भले ही शराबी खुद को कभी शराबी न मानें लेकिन शराब की आदत तो बुरी ही कहलाएगी। ऐसे में बीयर के सेवन के नुकसानों से दीगर इसका फायदा यह है कि इसके सेवन से दिल के रोगों का खतरा कम होता है।
विज्ञापन


यूरोपियन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक, थोड़ी मात्रा में बीयर का सेवन दिल के रोगों का खतरा 31 प्रतिशत कम कर सकता है।

3. नकारात्मक सोच
नकारात्मक सोच का एक सकारात्मक पहलू भी है। पीएलओएस जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार, जो लोग अपने नकारात्मक भावों को गंभीरता से लेते हैं और जाहिर कर देते हैं वे भावनात्मक रूप से अधिक मजबूत होते हैं और अपनी देखभाल अच्छी तरह से करते हैं।

4. गॉसिप करना
गॉसिपिंग की आदत यकीनन आपके व्यक्तित्व को हल्का करती है और काम को प्रभावित करती है पर इसका एक फायदा भी है। सोशल साइकोलॉजिकल एंड पर्सेनालिटी साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, अधिक गॉसिप करने वाले लोग अधिक सोशल होते हैं और उनमें टीम में काम करने की भावना अधिक होती है।

5.च्वुइंगम चबाना
हर समय च्वुइंगम चबाने वाले लोग भले ही शिष्टाचार की कसौटी पर खरे न उतरें लेकिन दिमाग की धार पर पूरे खरे हैं। एपेटाइट जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक च्वुइंगम चबाने वाले लोगों का दिमाग तेजी से प्रतिक्रिया देता है। कई शोधों में इसे दिमाग और जबड़े के लिए अच्छी एक्सरसाइज भी माना गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें