फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थायरॉइड कैंसर के बारे में क्या जानते हैं आप?

Wed, 15 Oct 2014 08:26 AM IST
डॉ. शैलेश कुमार/फिजीशियन एंड सर्जन, आर.एम.एल. अस्पताल, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
थायरॉइड के बारे में आमतौर पर लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती। यही वजह है कि इससे जुड़ी बीमारी थायरॉइड कैंसर के बारे में भी लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती। वैसे कैंसर शब्द का नाम सुनकर ही लोग घबरा जाते हैं, इसीलिए थायरॉइड कैंसर के बारे में जागरूकता होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


थायरॉइड एक हार्मोन ग्रंथि है, जो सांस की नली से जुड़ी होती है। थायरॉइड ग्रंथि जब तक सामान्य रहती है, तब तक उभरी हुई नहीं दिखती है। कैंसर होने की स्थिति में सूजन के कारण यह गले के अगले हिस्से में नजर आने लगती है।

सामान्य स्थितियों में खाना खाने या थूक सटकने में यह ग्रंथि ऊपर-नीचे होती है। लेकिन थायरॉइड कैंसर होने पर सूजन के कारण यह ग्रंथि सामान्य रूप से ऊपर-नीचे नहीं हो पाती। वैसे राहत की बात यह है कि थायरॉइड कैंसर के 95 फीसदी मामलों में इलाज संभव होता है।
विज्ञापन


थायरॉइड ग्रंथि में सूजन और आवाज में बदलाव होना इसके मुख्य लक्षण हैं। लेकिन कुछ थायरॉइड कैंसर ऐसे भी होते हैं, जिनमें लक्षण देर से नजर आते हैं।

क्या करें?
अगर आपको गर्दन में किसी भी तरह की तकलीफ हो, आवाज में बदलाव महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द सर्जन से सलाह लें। देरी होने पर ऑपरेशन सफल होने की संभावना कम हो जाती है। थायरॉइड कैंसर के ऑपरेशन में थायरॉइड ग्रंथि पूरी तरह निकाल दी जाती है।

यह प्रक्रिया 15-20 दिन में पूरी हो जाती है। ऑपरेशन के बाद 7-8 दिन में मरीज को छुट्टी दे दी जाती है। इसके बाद हर बार जांच में यह देखा जाता है कि कहीं कैंसर के लक्षण फिर से तो नहीं उभर रहे।

थायरॉइड ग्रंथि एंडोक्राइन प्रणाली का हिस्सा है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित रखती है। यह मांसपेशियों और शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए ऊर्जा पैदा करती है। इसीलिए थायरॉइड ग्रंथि को निकाल देने पर शरीर के कार्यों के सुचारु रूप से चलने के लिए मरीज को एक या दो दवाएं रोज खानी पड़ती हैं, जिनका साइड इफेक्ट नहीं होता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें