फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन से चिपके रहते हैं तो जान लें यह खतरा

Thu, 15 May 2014 08:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर मोबाइल फोन से अगर आप चिपके रहते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।
विज्ञापन


हाल में हुए शोध की मानें तो दिन भर में 15 घंटे से अधिक का समय मोबाइल फोन पर बिताने वाले लोगों को ब्रेन ट्यूमर का रिस्क तीन गुना अधिक होता है।

फ्रांस की बोर्डेक्स यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में माना गया है कि सेल्स और बिजनेस के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से लेकर घंटों फोन पर बाते करने वाले युवाओं तक, दिमाग से जुड़े इस खतरे का रिस्क अधिक होता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि ब्रेन ट्यूमर के शिकार अधिकतर लोग महीने में औसतन 15 घंटों से अधिक समय मोबाइल फोन पर बात करके काटते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर कैंसर रिसर्च ने भी मोबाइल फोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों को कार्सिनोजेनिक होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


हालांकि शोधकर्ता अपने इस अध्ययन को बेहद शुरुआती दौर में मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें