फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में दर्द दूर भगाने के पांच फंडे

Wed, 26 Jun 2013 11:24 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी नहीं कि हर बार सिरदर्द या कमरदर्द होने पर छुट्टी लेकर घर ही बैठा जाए। कई बार दर्द के बावजूद भी ऑफिस में काम करना पड़ता है या फिर ऑफिस में ही दर्द उठ जाए तो भी जरूरी नहीं कि पेनकिलर नसीब हो।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप ऑफिस में काम के दौरान किसी भी दर्द से परेशान रहते हैं तो पेनकिलर के चक्कर में पड़ने की बजाय इन उपायों को अपनाएं, राहत महसूस करेंगे।

1. निकाल लें अपनी भड़ास
ब्रिटिश शोध के अनुसार काम के दौरान बहुत अधिक तनाव में अगर आप चीखकर भड़ास निकालते हैं तो आपके शरीर में दर्द के प्रति सहनशीलता बढ़ती है। हां, लेकिन दफ्तर में ऐसा करना मुनासिब नहीं क्योंकि इससे कुलीग से संबंध खराब होने या नौकरी जाने का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन आप यह काम वॉशरूम में जाकर भी कर सकते हैं।

2. जिससे प्रेम करते हैं उसकी तस्वीर देखें
हाल में हुए एक ब्रिटिश शोध के दौरान यह पाया गया कि दर्द और तनाव के दौरान जो महिलाएं अपने साथी या परिवार की तस्वीरें देखती हैं उन्हें दर्द का एहसास कम होता है। शोध का यह निष्कर्ष दर्द के दौरान महिलाओं के मेमोग्राम पर आधारित है।  
विज्ञापन


कमर दर्द को योगासन से दूर करने की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

3. लगाएं फैंटसी की दुनिया में गोते
सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय का यह शोध दर्द और तनाव से कुछ पल के लिए राहत पहुंचाने में कारगर हो सकता है। शोध के अनुसार, दर्द की अवस्था में सेक्स की फैंटसी भी दर्द का अहसास कम करने में मदद करती है।

4. प्राणायाम करें
दर्द का अहसास कम करने या तनाव से तुरंत आराम दिलाने में प्राणायाम कितना फायदेमंद है, यह कई शोधों में प्रमाणित हो चुका है। दर्द की स्थिति में प्राणायाम से मस्तिष्क में 'फाइट और फ्लाइट रिस्पॉन्स' बढ़ता है और आपका ध्यान दर्द के बजाय श्वासों के नियंत्रण में होता है। इससे दर्द से आराम महसूस होता हैं।    

5. दिमाग कहीं और लगाएं
हालांकि दर्द के दौरान मन कहीं और लगाना आसान नहीं है लेकिन अगर आप ऐसा करके देखेंगे तो जरूर आराम पाएंगे। यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन के शोध के अनुसार गठिया जैसे दर्द में इस तकनीक से 35 प्रतिशत तक का आराम मिल सकता है।
विज्ञापन


मन बहलाने के लिए अपने सहयोगियों से बातचीत, कैंटीन में रिफ्रेशमेंट जैसे उपाय आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें